Saturday, September 26, 2026

बीमा एजेंट देवा एवं उनके बेटों ने मिलकर बीएसपी कर्मी से 38.30 लाख रुपए ठगे

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी कर्मी से 38.30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-4 सड़क निवासी संतोष कुमार (57) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। संतोष बीएसपी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत हैं। उसने सिविक सेंटर के एक बीमा कार्यालय में पॉलिसी कराई थी, जिसकी अवधि वर्ष 2022 में पूरी हो गई थी। पॉलिसी क्लोज कराने वे कार्यालय पहुंचे थे, जहां फार्म भरने में परेशानी होने पर सेक्टर-6 निवासी के. देवासहायम से मदद ली। उसने खुद को बीमा एजेंट बताया। दोनों में मेलजोल बढ़ा। इसी दौरान देवासहायम ने संतोष को बड़े रिटर्न वाली पॉलिसियों की जानकारी दी। आरोप है कि 28 सितंबर 2022 को देवासहायम अपने बेटों के. रवि कुमार और के. राजेश कुमार के साथ संतोष के घर पहुंचा और एकमुश्त निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर संतोष ने 14 लाख रुपए का चेक दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने परिवार के अन्य सदस्यों का बीमा कराने के नाम पर अलग-अलग तारीखों में 17.30 लाख रुपए और ले लिए। वहीं सिविक सेंटर सुपर बाजार से करीब 7 लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान यह कहकर निकलवा लिए कि वे उन्हें बाजार में बेचकर रकम लौटा देंगे। पीड़ित के तकादा करने पर आरोपियों ने करीब 8.06 लाख रुपए वापस किए। साथ ही 59 हजार 890 रुपए की किस्त जमा कर संतोष, उनकी पत्नी द्रौपति बाई और बेटे सुनील कुमार के नाम पर कुल 20 बीमा पॉलिसियां थमा दीं। बाद में बच्चों को पॉलिसी दिखाने पर पता चला कि आरोपियों ने एकमुश्त निवेश योजना के नाम पर सामान्य लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियां दे दी थीं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news