Friday, May 22, 2026

म्यूल अकाउंट मामले में पुलिस टीम सम्मानित

पुलिस महानिरीक्षक ने 33 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया

म्यूल अकाउंट प्रकरण में 16 मई को 13 आरोपियों को पकड़ा था

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के द्वारा चोरी एवं आनलाइन म्यूले अकाउंट प्रकरणों में उत्कृष्ट एवं सटीक कार्यवाही करने वाले पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। चोरी के प्रकरणों में लगन एवं मेहनत से कार्य करने वाली टीम को 23500 रुपये साथ ही आनलाइन म्यूल अकाउंट /सट्टा प्रकरणों में उत्कृष्ट एवं सटीक कार्रवाई करने वाले पुलिस टीम को 9750 रुपये से पुरस्कृत किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 मई को एसीसीयू टीम द्वारा आनलाइन सट्टा एवं म्यूल अकाउंट प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपितों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खाते खुलवाकर पासबुक, एटीएम, सिम कार्ड एवं चेकबुक प्राप्त कर आनलाइन सट्टे में राशि के लेनदेन में उपयोग, करना स्वीकार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा नगद राशि, 46 मोबाइल, नौ लैपटाप, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड तथा अलग-अलग बैंक खातों में जमा लगभग 10 लाख रुपये की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार जिला दुर्ग के चोरी के प्रकरणों में थाना सुपेला एवं थाना पद्मनाभपुर की टीमों द्वारा एसीसीयू के सहयोग से तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान मेरठ के चोर गिरोह की जानकारी प्राप्त होने पर टीम को रवाना किया गया। जिससे विभिन्न जिलों में हुई चोरी की घटनाओं का राजफाश किया गया।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news