भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार ने फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कश्मीर से लेह-लद्दाख तक 460 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की है। उन्होंने 20 सितंबर को कश्मीर से यात्रा शुरू की और 6 दिनों में दुर्गम पहाड़ी मार्गों, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते मौसम के बीच साइकिल चलाते हुए 25 सितंबर को लेह-लद्दाख पहुंचे।
अरुण कुमार ने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण तीनों के लिए प्रभावी माध्यम है। यह यात्रा शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता और अनुशासन का भी प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, नियमित शारीरिक गतिविधि और इको-फ्रेंडली परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
