Friday, August 28, 2026

नशे में स्कूल बस चलाते मिले दो चालक, पुलिस ने की बसें जब्त

दोनों चालकों पर धारा 185 के तहत कार्रवाई, स्कूल प्रबंधन को नोटिस

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर गुरुवार सुबह चलाए गए जांच अभियान में दो स्कूल बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिलें।

यातायात पुलिस ने दो निजी स्कूल की बसों के चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब का सेवन पाया गया। दोनों बसों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। प्रकरण न्यायालय भेजा गया है। वहीं दोनों स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सुबह छह बजे हुई जांच

ट्रैफिक एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि सुबह 6 बजे से स्कूल बस और वैन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों चालक शराब के प्रभाव में वाहन चलाते पाए गए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में स्कूली वाहन चलाना बच्चों के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर जोखिम है। यातायात पुलिस ने दोनों मामलों में तत्काल कार्रवाई की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news