Saturday, October 17, 2026

बसों का किराया बढ़ाया जाना जनता पर अन्याय : अलताफ अहमद

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश में बस किराये में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी आम छत्तीसगढ़िया की जेब पर सीधा डाका है।

उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर दूसरी बार बस किराए में की गई बढ़ोतरी

साधारण बस का किराया 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।
सेमी-स्लीपर से लेकर लग्जरी बसों तक का सफर अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है।
स्लीपर, एसी, सेमी-स्लीपर से लेकर लग्जरी बसों में प्रति यात्री 100 से 150 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ डाला गया है।
सरकार को चाहिए कि डीजल पर टैक्स कम करें और बेसन का परमिट किराया कम करें जिससे बस मालिकों को भी राहत मिलेगी।
अलताफ अहमद ने कहा कि डीजल के दाम स्थिर होने के बावजूद किराया बढ़ाना समझ से परे है। पहले ही महंगाई, रसोई गैस के दाम, बिजली के बिल से जनता त्रस्त है।

बिजली पर भी सरकार का दोहरा चरित्र 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिजली के दामों में भी भारी वृद्धि की है। कृषि के पंप की बिजली में भी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि कांग्रेस की सरकार में 5 साल में केवल *2 पैसे* की बढ़ोतरी की गई थी और उस दौरान 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू कर जनता को राहत दी गई थी। अब भाजपा सरकार ने बिजली के दाम में *31.25 प्रतिशत* की बढ़ोतरी कर दी है।
पटवारी हड़ताल पर भी घेरा 

प्रदेश में पटवारी तीन सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। पिछले वर्ष भी धान खरीदी शुरू होने पर पहले पटवारी हड़ताल पर गए थे। सरकार हड़ताल की नौबत क्यों आने देती है? भाजपा सरकार को तत्काल हड़ताल समाप्त करानी चाहिए ताकि धान खरीदी प्रभावित न हो।

अलताफ अहमद ने कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदूर, किसान और छात्रों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है। सरकार इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले, अन्यथा कांग्रेस जनआंदोलन करेगी।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news