Saturday, May 16, 2026

जमीन फर्जीवाड़ा मामले में संगीता शाह ने कहा : षड्यंत्र कर फंसाया गया

भिलाई : न्यूज़ 36 : जमीन फर्जीवाड़ा मामले में न्यायालय के आदेश पर उद्योगपति दंपति के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद संगीता केतन शाह ने खुद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए इसे साजिश कर फंसाने का मामला बताया है।

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्यविहार कॉलोनी निवासी एवं सिंपलेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता शाह ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि ग्राम कोहका स्थित उनकी कंपनी की जमीन पर संचालित होटल को किराए पर दिया गया था। एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद भी किराएदार होटल खाली नहीं कर रहा था। इसी दौरान हुडको निवासी सुनील कुमार सोमन ने होटल खाली कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही थी, जिसके लिए उसके साथ 10 लाख रुपए का एग्रीमेंट किया गया था।

संगीता शाह के अनुसार, एक वर्ष बीतने के बाद भी होटल खाली नहीं कराया गया, जिसके बाद संबंधित राशि वापस लौटा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद सुनील सोमन ने पुराने एग्रीमेंट का गलत फायदा उठाते हुए जमीन बेचने का दावा करना शुरु कर कराने का दबाव बनाया।
उन्होंने कहा कि संबंधित जमीन करोड़ों रुपए मूल्य की है, ऐसे में उसे इतने कम दाम में बेचने का सवाल ही नहीं उठता। संगीता शाह ने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी Simplex Casting Limited और उनके परिवार को बदनाम करने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचा गया है।

उन्होंने कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से कंपनी का संचालन कर रही हैं और भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के लोग उनके परिवार को अच्छी तरह जानते हैं। उनके अनुसार, पहले कभी इस प्रकार का कोई विवाद सामने नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुपेला पुलिस से सांठगांठ कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है।

संगीता शाह ने कहा कि इस पूरे मामले में उनके और उनके पति की कोई भूमिका नहीं है तथा निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों के चेहरे बेनकाब किए जाएंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news