Saturday, May 24, 2025

भावुकता भरी विदाई में रिटायर कर्मियों ने जताया आभार, याद किया अपना सेवाकाल

बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने बीएसपी के रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान विदाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने समारोह का आयोजन कर माह जुलाई 2024 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। इस बार रिटायर कर्मियों की संख्या 40 से ज्यादा होने की वजह से दो अलग-अलग आयोजन कर इन्हें ससम्मान विदाई दी गई।
सोसाइटी में हाल ही में निर्वाचित हुए अध्यक्ष पूरन देवांगन ने दोनों आयोजनों में इन रिटायर कर्मियों को सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष पूरन देवांगन ने सभी वरिष्ठ सदस्यों को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी और सभी के स्वस्थ्य व खुशहाल जीवन की कामना की। सम्मान के दौरान ज्यादातर रिटायर कर्मी बेहद भावुक हो गए और सभी ने भविष्य में भी सोसाइटी से जुड़े रहने की इच्छा जाहिर की। कुछ रिटायर कर्मियों ने अपने सेवाकाल और सोसाइटी से जुड़े संस्मरण भी सुनाए।


रिटायर कर्मियों में कृष्ण कुमार, गोविंद नारायण, श्रीमती पी.विजयलक्ष्मी नायडू,हरविंदर सिंह खुराना, रोहित सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल, हेमनलाल भास्कर,होमनलाल जोशी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, सूर्यकांत नायक, अ0शोक कुमार साहू,पुष्पक राज देशमुख, दिगंत चतुर्वेदी, चैनदास टंडन, श्रीमती राजेश्वरी मुर्ति, किशन लाल, टी. चंद्रशेखर, श्याम कुमार, ,अजय कुमार सिंह, सुभाशीष विश्वास, मंसूर आलम,श्रीमती पद्मा कुमारी सिंह, रामेश्वर प्रसाद दुबे,जयंत कुमार बरहटे, भुवन लाल सोनकर, ,पार्थ प्रतिम राय, राजेंद्र कुमार दानी, सिद्धार्थ बेरा, प्रवीण कुमार भोले, सत्य रंजन साहू, छबिलाल, याकूत अहमद, बद्री प्रसाद वर्मा,प्रमोद भोंडेकर, एम डी रेड्डी, दिनेश कुमार वर्मा, परसराम भागबोले, अरुण कुमार, घनश्याम,पल्लेती बालारॉय, कैलाश, सतानंद शर्मा,वीजू मैथी और खिलेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार परगनिहा, वर्तमान उपाध्यक्ष अशोक राठौर, असमां परवीन,संचालक मंडल सदस्यगण विपिन बंछोर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह,नितिशा साहू और वेद प्रकाश सूर्यवंशी तथा सोसायटी के कर्मियों में पिजुष कर, सुदीप बनर्जी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन संचालक मंडल सदस्य शशि भूषण सिंह ठाकुर ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news