धारदार हथियार और बैट से वार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार व बेसबॉल बैटपुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा युवक पर धारदार हथियार एवं बेसबॉल बैट से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई गई, घटना के बाद थाना छावनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं बेसबॉल बैट बरामद कर जप्त किया गया, प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
दिनांक 15.04.2026 को प्रार्थी करन चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी मिलन चौक कैम्प 02 भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 09:30 बजे आरोपीगण द्वारा पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज कर धारदार हथियार एवं बेसबॉल बैट से हमला कर चोट पहुंचाई गई।प्रकरण में अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर जप्त की गई एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपियों के नाम : 1. तरूण यादव, निवासी श्याम नगर महामाया मंदिर ठेठवार पारा, कैम्प 02 भिलाई,2. चंदन यादव, निवासी श्याम नगर महामाया मंदिर ठेठवार पारा, कैम्प 02 भिलाई
जप्त की गई सामग्री : 1. एक धारदार हथियार,2. एक बेसबॉल बैट
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद एवं रंजिश को कानून हाथ में लेकर सुलझाने का प्रयास न करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
