Saturday, July 27, 2024

Halla Bol Rally : कांग्रेस की महंगाई पर दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी रविवार को कांग्रेस की रैली होनी है। जी हाँ और इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। आज सुबह 11 बजे से होने वाली रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपको बता दें कि रामलीला मैदान के आसपास पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी के साथ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कांग्रेस की रैली के चलते कुछ सड़कें बंद रहने की जानकारी दी है। इसके अलावा पुलिस ने यात्रियों से इन मार्गों में जाने से बचने की सलाह दी, जो रैली के चलते बंद रहेंगे। Halla Bol Rally

कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि महामारी के बाद लोगों को राहत मिलनी चाहिए थी लेकिन मोदी मेड महंगाई आफ़त लेकर आई है। इसीलिए आज कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली करने जा रही है। साथ आएं, महंगाई के खिलाफ आवाज़ उठाएं।Halla Bol Rally

कांग्रेस अपनी बहुप्रतीक्षित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से पहले, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल’ रैली कर रही है। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे। रैली को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी संबोधित करेंगे। रविवार सुबह कांग्रेस नेता अजय माकन राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे और रैली में शामिल होने आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।Halla Bol Rally

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news