Monday, November 2, 2026

भिलाई-चरोदा नगर निगम के पार्षदो को मिला पिछले 04 माह का लंबित मानदेय

दीपावली से पूर्व निगम के अधिकारी/कर्मचारियो का भी किया गया सितंबर 2026 तक का वेतन जारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई-चरौदा के पार्षदो को माह जून 2026 से लेकर सिंतबर 2026 तक का मानदेय वित्तीय आभाव के कारण अप्राप्त था। साथ ही निगम कर्मियो में विशेषकर अभियंता वर्ग को भी 02 से 03 माह से वेतन नही दिया गया था। इस पर निगम कमिश्नर एस.के.सुंदरानी द्वारा पिछले कार्य दिवस पर लेखा शाखा विभाग को निर्देशित कर समस्त अधिकारी/कर्मचारियो के वेतन एवं पार्षदो के मानदेय भुगतान संबंधी फाईलो को मंगाया। परिणाम स्वरूप श्री सुंदारानी की संवेदनशीलता के कारण दीपावली त्यौहार से पूर्व ही अधिकारी/कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि (पार्षदो) के वेतन मानदेय का भुगतान सोमवार 02 नवंबर 2026 की स्थिति में सितंबर माह तक का बैंक खातो में भेजा जा चुका है। इससे निगम के कर्मचारियो में ही नही वार्ड पार्षदों ने भी राहत की सांस ली है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news