Saturday, April 18, 2026

नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री करते आदतन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री करने वाले आदतन आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 300 नग 1,20,000 रुपए कीमत की प्रतिबंधित दवाई जब्त की गई है। आरोपी मोहन नगर थाना क्षेत्र का आदतन गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध पूर्व में लगभग 15 अपराध पंजीबद्ध हो चुके हैं।पुलिस ने बताया कि रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रांजल यादव निवासी शंकर नगर दुर्ग को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ नशीली टैबलेट 300 नग एवं बिक्री की रकम बरामद की गई है ।आरोपी के खिलाफ धारा 8,22, 27 क एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news