Monday, May 4, 2026

शेर ए ख़ुदा मस्जिद में हज यात्रियों की गुलपोशी, की गईं दुआएं

भिलाई : न्यूज़ 36 : शेर ए ख़ुदा मस्जिद हाउसिंग बोर्ड भिलाई में जुमे की नमाज़ के बाद हज के मुबारक सफ़र पर रवाना होने वाले खुशनसीब लोगों का भिलाई मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी और मस्जिद कमेटी की ओर से इस्तकबाल किया गया।
मस्जिद कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी और इमामो खतीब अल्लामा हाफिज व क़ारी ताज़ीम अहमद जामई ने  हज पर जा रहे जायरीनों के लिए अपनी नेक तमन्नाओं का इज़हार किया और उनके सफ़र की कामयाबी के लिए दुआ की।  मस्जिद में सलातो सलाम के नज़राने के साथ तमाम जायरीनों के लिए सेहत व सलामती और हज के कबूल किए जाने के लिए खास दुआएं की गईं। वहीं हज पर जा रहे जायरीनों ने भी अवाम से अपनी कामयाबी और आसानी के लिए दुआओं की दरख्वास्त की। हज पर जाने वालों में हसन कोया, मोहम्मद इफ़्तेख़ार खान, नसरुद्दीन और रिज़वान अंसारी का फूलों के हार से इस्तकबाल कर उन्हें मुबारकबाद पेश की गई। आयोजन को कामयाब बनाने में संस्था के प्रवक्ता और विख्यात आर्किटेक्ट हाजी एम. एच. सिद्दीकी साहब की खास भागीदारी रही। आयोजन में रशीद खान, हाजी मोहम्मद हदीस, हाजी मुश्ताक अहमद, जाकिर हुसैन, इस्तेख़ार सिद्दीकी, जावेद खान, मेराज खान, नज़ीर, असद, आफ़ताब, ज़ैद, अली, फैजान, फ़िरोज़, अबरार, आमिर,इमरान,सुब्हान,दिलशाद, अहमद रज़ा, अहमद हुसैन, अब्दुल मजीद, हाजी अशफ़ाक़ और हाजी अलीम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news