Tuesday, July 14, 2026

आरक्षक की वर्दी का कालर पकड़कर झूमाझटकी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान पुलिस जवान से कथित अभद्रता, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला आया है। मामले में पुलिस ने गोल्डन बार के संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मोहन नगर थाने में पदस्थ आरक्षक कमलेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 11 जुलाई की रात से 12 जुलाई की सुबह तक पैट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 12.50 बजे पुलिस टीम भिलाई और दुर्ग क्षेत्र के बारों की जांच करते हुए धमधा नाका स्थित गोल्डन बार पहुंची। शिकायत के मुताबिक बार के बाहर खड़े एक  व्यक्ति से देर रात वहां मौजूद रहने का कारण पूछने पर उसने अपना नाम भास्कर देवांगन बताते हुए स्वयं को गोल्डन बार का संचालक बताया। पूछताछ से नाराज होकर उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम से विवाद शुरू कर दिया। आरक्षक की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भास्कर देवांगन ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और आरक्षक की वर्दी की कालर पकड़कर झूमाझपटी की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news