Saturday, July 27, 2024

GOOD NEWS- छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (golden book of world record)में दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर अरण्य कांड पर सबसे ज्यादा देर तक यह कार्यक्रम चला। पुरस्कार राज्य की संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लगातार 765 मिनट तक अरण्य कांड पर प्रस्तुति के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया। मोस्ट स्टेज आर्टिस्ट परफार्मिंग ऑन अरण्य कांड का रिकॉर्ड। सबसे ज्यादा कलाकार और सबसे देर तक चलने वाले अरण्य कांड पर कार्यक्रम के लिए पुरस्कार मिला।

रायगढ़ जिला प्रशासन का भी रिकॉर्ड, यहां 10 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। 375 कलाकर, 17 दल, 13 राज्य और 2 अंतर्राष्ट्रीय देश की अरण्य कांड पर 765 मिनट की प्रस्तुति ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।

वहीं इस महोत्सव में रायगढ़ जिला प्रशासन ने भी रिकार्ड अपने नाम किया। यहां 10 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बता दें कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन अवसर पर विजेता रामायण मंडलियों की घोषणा भी की गई। पुरुस्कार जितने वाली रामायण मंडलियों को सीएम भूपेश बघेल ने सम्मानित किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news