Saturday, August 8, 2026

सफाई व पार्किंग व्यवस्था पर दें प्राथमिकता : आयुक्त सुरुचि सिंह

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त ने निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर, निर्माणाधीन सीमेंटीकरण सड़क, पार्किंग, नाली, पेयजल और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही मूलभूत नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुरुचि सिंह सबसे पहले जोन-1 के खम्हरिया स्थित सूर्य विहार प्रधानमंत्री आवास परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने सड़क, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन किया। इसके बाद शीतला वार्ड के साकेत नगर, कोहका में निर्माणाधीन सीमेंटीकरण सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद प्रतिनिधि सुमन सिन्हा एवं स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर जलभराव, सड़क, नाली, पेयजल और सफाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। आयुक्त सुपेला धड़ी चौक पहुंचीं और वहां की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पार्किंग प्रबंधन में आवश्यक सुधार करने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता फसेलाल साहू, रीमा जामुलकर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सहित अन्य थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news