भिलाई : न्यूज़ 36 : सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन ने नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित संदीपनी आवासीय बालक छात्रावास, फरीद नगर में निवासरत विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक, स्टेशनरी तथा खेलकूद सामग्री का वितरण किया। इस दौरान छात्रावास परिसर में विद्यार्थियों के साथ मौजूद लोगों ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर छात्रावास के अधीक्षक रवि दुबे, अनुदेशक स्वेच्छा तिवारी एवं छात्रावास के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जीई फाउंडेशन की ओर से प्रदीप पिल्लई और के. वी. विनोद सहित टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा रामचंद्रन का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। जीई फाउंडेशन ने उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जीई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने कहा, “बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।
शिक्षा के साथ-साथ खेल और पर्यावरण संरक्षण भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे तक शिक्षा और अवसर की रोशनी पहुंचे।”
उल्लेखनीय है कि जीई फाउंडेशन द्वारा इससे पूर्व संजीवनी बालिका छात्रावास में भी छात्राओं को स्कूल बैग, नोटबुक एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया था। संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर जनहितकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
