Sunday, December 14, 2025

बिना अनुमति के उग्र प्रदर्शन व पुलिस पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार

जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन के खिलाफ दुर्ग में किया गया था उग्र प्रदर्शन

दुर्ग : न्यूज़ 36 :बिना किसी अनुमति एवं सूचना के मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उग्र प्रदर्शन कर डयूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ से झूमा झटकी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आवागमन अवरुद्ध किया गया था। मामले के फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है।

Oplus_16908288

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि कानून व्यवस्था डयूटी पर दुर्ग कोतवाली थाने एवं अन्य थानो से आये पुलिस बल सहित पटेल चौक बीएसएनएल आफिस के सामने दुर्ग डयूटी पर तैनात थे कि प्रदर्शनकारियों अनावेदको द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति एवं सूचना के बीएसएनएल आफिस के सामने रोड जाम कर आवागमन अवरुद्ध करने लगे। जिसे उपस्थित पुलिस स्टाफ के द्वारा समझाईश देकर व्यवस्था बंदोबस्त किया जा रहा था कि प्रदर्शनकारियों के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उम्र प्रदर्शन कर डयूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ से उलझकर झूमाझटकी की गई। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर आवागमन अवरूद्ध किया गया, जिससे डयूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को चोंट आयी। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 609/2025 धारा 221, 126(2), 191(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 121(1), 132 61(2). 125 (क) जोड़ी गई मामले के गभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के 05 आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Oplus_16908288

प्रकरण के अन्य आरोपियों का पता तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम : 1. अनिल वासनिक उम्र 43 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर दुर्ग,,2. विक्की चंद्राकर उम्र 32 वर्ष निवासी शीतला नगर दुर्ग,,3. दिनेश पाण्डेय उम्र 35 वर्ष निवासी गयानगर दुर्ग,,4. राकेश यादव उम्र 38 वर्ष निवासी गयानगर दुर्ग,,5. जितेन्द्र बत्रा उम्र 41 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड दुर्ग

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news