Wednesday, September 23, 2026

दो शिक्षकों पर एफआईआर जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुलगांव थाना क्षेत्र में एक छात्र से मारपीट के मामले में शिकायत मिलने पर एसपी दुर्ग कार्यालय के निर्देश पर जांच कर कार्रवाई की गई है। विस्तृत जांच रिपोर्ट कलेक्टर दुर्ग को प्रेषित कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, नवागांव (पुरदा) निवासी 46 वर्षीय डोमन लाल देशलहरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र जवाहर नवोदय विद्यालय, बौरई (जिला दुर्ग) में कक्षा 11वीं का छात्र है। 22 फरवरी की रात लगभग 10 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि 21 फरवरी को सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे के बीच बिना अनुमति मोबाइल रखने के आरोप में उसे वाइस प्रिंसिपल कक्ष में बुलाकर लकड़ी के डंडे व हाथ मुक्के और लात से मारपीट की गई, जिससे उसके निजी अंगों में चोट आई है।

23 फरवरी को शिकायतकर्ता विद्यालय पहुंचे और प्राचार्य शंकर प्रसाद से पूछताछ की। प्राचार्य ने घटना की जानकारी से इनकार किया। छात्र ने बयान में बताया कि मोबाइल जमा कराने के बाद उसे वाइस प्रिंसिपल कार्यालय में बुलाकर एक शिक्षक ने जूते से निजी अंग पर लात मारी।

जांच में यह भी सामने आया कि कक्षा 11वीं के पांच और 12वीं के तीन अन्य छात्रों के साथ भी मोबाइल रखने के आरोप में मारपीट की गई। सभी छात्रों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296, 115 (2) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news