Tuesday, May 12, 2026

कांग्रेस विधायक समेत 17 पर FIR, मंत्री के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : बेमेतरा के ग्राम झिरिया में पिछले दिनों हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के पुतले की शव यात्रा निकाले जाने के मामले में अब भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बेमेतरा जिले के चंदनु थाने में मंत्री दयाल दास बघेल के बेटे ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में मंत्री दयाल दास के बेटे ने कहा है कि, उनके पिता जीवित है और कांग्रेसियों ने उनकी शव यात्रा निकालकर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू धर्म में शव यात्रा निकालने का अधिकार केवल बेटे को होता है। विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर मंच से उनके पिता की मौत की घोषणा की और 2 मिनट का मौन भी रखा। इससे उनकी छवि भी धूमिल हुई। Also Read – मिरर छत्तीसगढ़ की सोमा देवांगन गिरफ्तार, जमानत भी मिली इधर अपने ऊपर अपराध दर्ज होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, वे जेल जाने से नहीं डरते और यदुवंशी होने के नाते गौवंश के लिए वह हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट के लिए गौ माता का उपयोग करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद गोवंशों की सुरक्षा करना भूल जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण झरिया में लगातार गांव वंशों मौत हो रही थी और इसे लेकर लगातार कांग्रेसी प्रशासन के पास अपनी बात भी रख रहे थे, लेकिन शासन प्रशासन के कानों में जून तक नहीं रहेंगे इसके बाद उन्होंने यह बड़ा प्रदर्शन किया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news