Sunday, April 19, 2026

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर के कातुलबोर्ड इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने धारदार चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेवन फ्लोर बिल्डिंग के पास वारदात

घटना 17 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार टिकेश्वर यादव कातुलबोर्ड स्थित सेवन फ्लोर बिल्डिंग के पास बैठा था। इसी दौरान शक्ति नगर निवासी लव्य वहां पहुंचा और कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से टिकेश्वर यादव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, सीने, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई।

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही घायल के भाई मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर स्पर्श अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है।

हत्या की नियत से हमला करने का आरोप

घायल ने रास्ते में परिजनों को बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की नीयत से हमला किया है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news