Monday, May 11, 2026

AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ऐंठ लिए 14 लाख

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर (AIIMS) में नौकरी दिलाने के नाम पर 14.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को बड़े अधिकारियों और एम्स से जुड़ा बताकर युवक को झांसे में लिया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर दबोचा है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के वृंदा नगर कैंप-1 निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को वैशाली नगर थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल, जो सेक्टर-6 सड़क-12 में रहता था। उसने खुद की बड़े अधिकारियों और एम्स के अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया। इसके बाद आरोपी ने रायपुर एम्स में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।  सुशासन तिहार के तहत मुंगेली पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय आरोपी ने नौकरी लगवाने के एवज में रकम की मांग की और ज्वाइनिंग लेटर दिलाने का भरोसा दिलाया। मुकेश उसके झांसे में आ गया और सितंबर 2021 से 16 अक्टूबर 2022 के बीच अपने एसबीआई खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 14 लाख 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार ज्वाइनिंग लेटर देने और पैसे वापस करने के नाम पर टालमटोल करता रहा। बाद में वह अपने निवास स्थान से फरार हो गया और रकम भी वापस नहीं की। शिकायत के आधार पर वैशाली नगर थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान साइबर सेल भिलाई ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के लखनऊ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर लखनऊ भेजी गई, जहां घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news