भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में दो सत्रों में सांगठनिक बैठक और समीक्षा गोष्ठी का आयोजन 12 जुलाई रविवार को किया गया है। अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि प्रथम सत्र अपराह्न 3.00 बजे से 4.30 बजे तक आठवीं सांगठनिक बैठक एवं खुला सत्र आयोजित है। जिसमें प्रतिवेदन/संचालन महासचिव नुरू सबाह खान ‘सबा’ करेंगी। इस सत्र में नियमावली पर विस्तृत जानकारी ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर देंगे। उपस्थित आजीवन/संस्थापक सदस्यों द्वारा दिए गए विचार/सुझाव के बाद ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार आचार्य डॉ. महेश चंद्र शर्मा का उद्बोधन होगा। प्रथम सत्र का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्षा दीप्ति श्रीवास्तव देंगी।
द्वितीय सत्र में शाम 4.30 से 6.30 बजे तक पत्रकार-लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन की कृति ‘भिलाई ज़िंदाबाद कुछ किस्से-कुछ कहानियां’ पर चर्चा गोष्ठी रखी गई है। इस चर्चा गोष्ठी के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (सेफी) के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर और मुख्य वक्ता सुपरिचित पत्रकार/लेखक/कवि एवं एनडीटीवी के संवाददाता निलेश त्रिपाठी होंगे।’आरंभ’ के मुख्य सलाहकार व संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। हिंदी व्यंग्य के सुस्थापित लेखक विनोद साव और स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सरस्वती वंदना संध्या साटकर प्रस्तुत करेंगी। स्वागत उद्बोधन ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, संचालन महासचिव नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ और आभार व्यक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ देंगे। ये जानकारी प्रवक्ता जाविद हसन ‘भाईजान’ने दी।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
