Thursday, May 21, 2026

ईदुल अजहा का अवकाश संशोधित कर 28 को दिया जाए, मांग

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने ईदुल अजहा (बकरीद) का अवकाश 27 मई के बजाए संशोधित कर 28 मई को देने की मांग रखी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेज कर बताया है ईदुल अजहा का पर्व पूरे देश मे 28 मई को मनाया जा रहा है। क्योंकि मुस्लिम समुदाय के कैलेंडर के अनुसार चांद की 10 वीं तारीख 28 मई को पड़ रही है। उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ईदुल अजहा का शासकीय अवकाश 27 मई को दिया गया है। इसके बदले संशोधित करते हुए इस पर्व का शासकीय अवकाश 28 मई को दिया जाना चाहिए जिससे सभी वर्ग के लोग इस पर्व को सामूहिक रूप से एक साथ मना सकें। संघ के सलाहकार व सरक्षक ओपी शर्मा व प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय व प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष आर डी दीवान, महामंत्री एसपी देवांगन, प्रमेश पाल अजय नायक, बी के शुक्ला, सत्येंद्र गुप्ता,भूपेश उपाध्याय,लक्ष्मीकांत धोटे,रोशन सिंह,जी मोहन राव,एम पंडैया,खिलावन चंद्राकर, धनीराम ठाकुर, कुलेश्वर देशमुख,आर विश्वास,हर्षा मानिकपुरी, सोनसीर देशलहरे,सतरूपा निर्मलकर,नारायण साहू, वर्षा वर्मा,कविता साहू और मंजू राय सहित पदाधिकारियों ने कहा कि संशोधित अवकाश घोषित कर 28 मई को दिया जाए जिससे समस्त लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ एक साथ मना सकें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news