Wednesday, April 22, 2026

दुर्ग पुलिस की “पुलिस जन मित्र योजना” शुरु, जन सहभागिता से सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने “पुलिस जन मित्र योजना” की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा थाना सुपेला एवं खुर्सीपार क्षेत्र में किया गया।

सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल के तहत पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। योजना के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी रूप से लागू कर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
साइबर, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति पर फोकस

दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, सूने मकानों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसके लिए पोस्टर, पंपलेट और जनसंपर्क माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है।

पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई है-

1930: साइबर फ्रॉड

1091: महिला सुरक्षा

1033 : यातायात/नशा संबंधित सहायता

1933 1930

Oplus_16908288

 

नागरिकों की भागीदारी से अपराध नियंत्रण

योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन सहभागिता बढ़ाकर अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्धित प्रयास किए जा रहे हैं। इससे आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता और बेहतर समन्यय सुनिश्चित होगा।

पुलिस ने की अपील : 

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस जन मित्र योजना” से जुड़कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

इस अभियान में थाना सुपेला और खुर्सीपार पुलिस की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क स्थापित कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news