Wednesday, July 8, 2026

हाईटेक हुई दुर्ग पुलिस, अब घटना स्थल से ही दर्ज होगी FIR

भिलाई : न्यूज़ 36 : अपराध विवेचना को तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के थाना एवं चौकी में पदस्थ विवेचकों को Samsung Galaxy XCover आधारित Mobile Data Terminal (MDT) वितरित किए गए हैं। अब विवेचक घटनास्थल से ही एफआईआर, गवाहों के बयान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिससे जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी और समयबद्ध होगी।

पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त Mobile Data Terminal का वितरण 7 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित दधीचि प्रशिक्षण हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ विवेचकों को आधुनिक उपकरण सौंपे गए।

घटनास्थल से ही होगी डिजिटल विवेचना

दुर्ग पुलिस के अनुसार, Mobile Data
Terminal के माध्यम से विवेचक घटना स्थल पर ही अपराध से जुड़ी आवश्यक जानकारी, एफआईआर, गवाहों के कथन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इससे विवेचना की गति बढ़ेगी, पारदर्शिता आएगी और मामलों के जल्द निराकरण में मदद मिलेगी।

डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

Samsung Galaxy XCover आधारित इन डिवाइसों के जरिए डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे कागजी प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी और जांच संबंधी सूचनाओं का तत्काल ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा।

विवेचकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि वे उपलब्ध कराए गए उपकरणों का जिम्मेदारी, दक्षता और निष्ठा के साथ उपयोग करें तथा प्रत्येक प्रकरण की गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा मिल सके।

दुर्ग पुलिस का संदेश

दुर्ग पुलिस ने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपराध विवेचना को अधिक पारदर्शी, दक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news