Tuesday, April 21, 2026

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : थाना अंडा क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 41/2025 में धारा 64(1), 115(2), 351(3), 127 (2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान आरोपी ओम प्रकाश साहू को चिन्हित कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने के पश्चात उसे जेल दाखिल किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार यह प्रकरण बच्चों से संबंधित गंभीर अपराध का है, जिस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में दुर्ग पुलिस की टीम की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस ने की अपील : दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों से जुड़े किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news