Sunday, April 26, 2026

पुलिस की प्रभावी विवेचना से दो मामलों में दोषियों को मिली कड़ी सजा

एसएसपी ने टीम को किया सम्मानित

दुर्ग : न्यूज़ 36 : महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामलों में दुर्ग पुलिस की प्रभावी विवेचना के चलते दो अलग अलग प्रकरणों में आरोपियों को कठोर सजा दिलाई गई है। उत्कृष्ट अनुसंधान और न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने के आधार पर एक आरोपी को 20 वर्ष तथा दूसरे को 5 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया गया।

थाना नेवई के अपराध क्रमांक 49/2025 में धारा 64, 65 (2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज मामले में आरोपी जगन्नाथ यादव को माननीय न्यायालय ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

इसी प्रकार थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 137/2025 में धारा 74, 75 (1) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी तामेश्वर यादव को 5 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया गया।

दोनों मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित और सुदृढ़ विवेचना करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए, साथ ही अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई, जिससे दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सकी।

इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विवेचना टीम एवं लोक अभियोजक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन प्रकरणों में विशेष लोक अभियोजक रुपवती तिल्लीवार, उप निरीक्षक कमल सिंह सागर, सहायक उप निरीक्षक हेमलता वर्मा तथा महिला प्रधान आरक्षक मीना ठाकुर की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपीलः दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news