Saturday, September 26, 2026

महमरा एनिकट स्थित मंदिर से दान पेटी की चोरी, ग्रिल का ताला तोड़ कर ले गया चोर

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के समीप स्थित शिव मंदिर की दान पेटी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मंदिर केयरटेकर की रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Oplus_16908288

संतोष साहू पिता मधु साहू उम्र 35 साल जाति साहू पता गंज पारा दुर्ग का में रहता है। मुक्तिधाम महमरा ऐनिकेट के पास शिव मंदिर मे सेवा करता है। 4 दिसंबर के शाम 07 बजे पूजा करने के बाद संतोष साहू मंदिर का ग्रील बंद कर लॉक करने के बाद अपने घर चला गया। अगले दिन 5 दिसंबर के सुबह 08 बजे सेवा करने के लिये मुक्तिधाम शिव मंदिर गया तो देखा कि चोर मंदिर ग्रील में लॉक को तोडकर रात्रि में मंदिर में प्रवेश कर दान पेटी को चोरी कर ले गया। दान पेटी हर तीन महीना में खुलता था। जिसमे दान का पैसा पांच से सात हजार रहता था। इस बार का भी 3 महीना का दान का पेटी नहीं खुला था। लगभग 5 से 7 हजार रहा होगा। जिससे कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर में प्रवेश कर रात्रि में चोरी कर ले गया।

Oplus_16908288

मंदिर के समिति के सदस्यगणो से सलाह लेने के बाद 6 दिसंबर को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज की। संतोष साहू की रिपोर्ट पर से दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news