भिलाई न्यूज़ : 36 : ,भिलाई में 11 फरवरी को प्रदेशभर के डॉग्स के लिए डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ डॉग लवर्स एसोसिएशन की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। यह डॉग शो सेक्टर-7 सीनियर सेकंडरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा। डॉग शो का यह 24वां वर्ष है। इस शो से एक दिन पहले शनिवार 10 फरवरी को बड़े पैमाने पर डॉग्स का वैक्सीनेशन किया जाएगा। डॉग लवर्स एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. सुशोवन रॉय ने डॉग्स शो को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
एक हजार से ज्यादा कुत्तों का होगा वैक्सीनेशन
भिलाई में पिछले 23 सालों से डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 24वां डॉग शो होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले शनिवार को डॉग्स का फ्री वैक्सीनेशन किया जाएगा। भिलाई के सेक्टर 7 बीएसपी ग्राउंड में हर साल की तरह इस साल भी भव्य तैयारी की गई है। इसे लेकर आयोजन समिति की ओर से भव्य तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ डॉग लवर्स एसोसिएशन की ओर से हजारों की संख्या में शनिवार को डॉग्स को वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इसमें कई डॉक्टर्स भी मौजूद रहेंगे।