Saturday, July 27, 2024

दीपावली : कुलपति ममता चंद्राकर ने की बच्चों की सुरक्षा की अपील, शुभकामना संदेश जारी

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति व प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री डाॅ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा दर्शकों के प्रति दीपावली की शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं। कुलपति डाॅ. चंद्राकर ने दीपावली के अवसर पर जारी किए गए शुभकामना संदेश में आम जनता से अपील की है कि सभी सावधानीपूर्वक दीपावली का पर्व मनाएँ।

उन्होंने पटाखे जलाते समय विशेषकर छोटे बच्चों को लेकर सतर्कता का विशेष आह्वान किया है। कुलपति डाॅ. चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ और पूरे भारत वर्ष की खुशहाली की कामना की है।

इसी प्रकार, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.डाॅ.आई.डी.तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विगत कोरोना प्रभावित वर्षों के बाद पहली बार मास्क-फ्री दीपावली मनाया जाएगा, परन्तु सावधानी आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों, शोधार्थियों, अधिकारी, कर्मचारीगण समेत सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news