प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी प्रचार प्रसार में आए तेजी 16 फरवरी को होगा मतदान
दुर्ग : न्यूज36: जिला अधिवक्ता संघ के 2 वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है । संघ के आठ पदाधिकारी वह 6 कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव लड़ने के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में है। संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी ने शुक्रवार शाम प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की। सूची जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के प्रचार अभियान में तेजी आने लगी है । जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के ग्रंथालय भवन में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने के दौरान संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेंद्र कुमार गुप्ता विशेष मुख्य चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर देवांगन उपचुनाव अधिकारी इसराइल शरीफ राजेश महाडीक सहित अन्य मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के चुनाव कार्यक्रम के सहायक चुनाव अधिकारी वह मीडिया प्रभारी मोहम्मद दानिश परवेज से प्राप्त जानकारी अनुसार पदाधिकारी के आठ पद के लिए 35 प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य के छह पद के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में है । इस तरह से संघ के 14 के लिए 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होना है।
तीन पद के लिए 6 – 6 उम्मीदवार
जिला अधिवक्ता संघ दुर्गा के महिला उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद पर सर्वाधिक 6- 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं । वही ग्रंथालय सचिव पद पर दो प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी चेतन कुमार तिवारी, गुलाब सिंह पटेल, कमल नयन चतुर्वेदी, नीता जैन, शिव शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी अमित कुमार भट्ट, अनिल मसीह, कृष्ण राज चंदेल, प्रशांत जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित) पद के लिए 6 प्रत्याशी ललित जोशी, मोनिका सिंह, निशा गौड़, पूजा मोंगरी, सुनीता कसार, उमा भारती साहू मैदान में है। सचिव पद के लिए रेखा राय, रवि शंकर सिंह, सुखदेव सिंह भोगल, सहसचिव पद के लिए दिनेश सिंह राजपूत, हेमंत कुमार मिश्रा, कविता गिरी गोस्वामी, राजेश मिश्रा, राकेश यादव, राकेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल जायसवाल, मनोज कुमार मून, मनोज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार देवांगन, तारकेश्वर साहू, विजय कुमार बांदे चुनाव लड़ रहे हैं।
ग्रंथालय सचिव पद पर सीधा मुकाबला
ग्रंथालय सचिव पद पर दो प्रत्याशी बजरंग श्रीवास्तव और शुभम जैन के बीच सीधा मुकाबला है। सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद पर अभिलाषा वर्मा, रविशंकर मानिकपुरी, संजय कुमार विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पद पर पंडित कुमार मिश्रा, अजय कुमार शर्मा, आनंद कुमार तिवारी, गणेश कुमार ध्रुवंशी गोविंद प्रसाद शर्मा, जीवनलाल कोठले, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, नीतीश कुमार साहू, रवीश कुमार राजपूत, सचिन ताम्रकार, शिवकुमार उके, तुलसीराम देवांगन, विक्रम कुमार पारख चुनाव लड़ रहे हैं । वहीं कार्यकारिणी सदस्य महिला वर्ग के एक पद के लिए अनामिका सरकार, दमयंती चंद्राकर, मीना साहू व उषा के बीच मुकाबला होगा ।