Sunday, April 19, 2026

प्रेम संबंध में तकरार बना हत्या की वजह : आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। प्रेम संबंध में संदेह और आपसी विवाद के चलते आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

संदिग्ध मौत से खुला हत्या का मामला

17 अप्रैल 2026 को पुलिस को एक युवती की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की गई, जिसमें मामला हत्या का पाया गया।

किराये के मकान में हुई वारदात

जांच में सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू (27 वर्ष), निवासी देंगरापार जिला बालोद, अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा (26 वर्ष), निवासी खैरागढ़ को पुलगांव स्थित उसके किराये के कमरे से सुभाष नगर, पद्मनाभपुर स्थित अपने किराये के कमरे में लेकर आया था।

यहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी को गिरफ्तार, कर कोर्ट  में पेश किया गया

मामले में पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

घटनास्थल से आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने की अपील :  दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि व्यक्तिगत विवादों को हिंसा में न बदले और किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news