Wednesday, June 10, 2026

कूलर में पानी भरते समय लगा करंट,हुई मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : कूलर चालू कर उसमें पानी डालने के दौरान करंट प्रवाह होने पर अधेड़ की मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। छावनी पुलिस ने बताया कि कैंप-1 स्थित त्रिदशेश्वर मंदिर के पास रहने वाला संतोष कुमार यादव 49 वर्ष अपने घर का कूलर चालू कर उसमें पानी भर रहे था। अचानक करंट प्रवाह होने पर संतोष चपेट में आ गया। परिजनों ने तुरंत स्वीच ऑफ करने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक संतोष अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे हैं। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस ने बताया कि हादसों में किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद जांच आगे बढ़ेगी। पंचनामा कर प्रारंभिक जानकारी ली गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news