अब क्षेत्रवासियों को मिलेगी नजदीक में पुलिस सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
रिसाली : न्यूज़ 36 : क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिसिंग एवं त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में रुआबांधा में नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पुलिस चौकी का शुभारंभ किया।
पुलिस चौकी शुरू होने से रुआबांधा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब अपनी शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर पुलिस की उपलब्धता से आम जनता को पुलिस सहायता प्राप्त करने में सुविधा होगी।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पुलिस चौकी प्रारंभ होने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच बढ़ेगी तथा नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।
इस अवसर पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद थे
