Sunday, December 14, 2025

जिला सोसायटी अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात

साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : बेमेतरा कलेक्टर से जिला सोसायटी अध्यक्ष संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला। अध्यक्षों ने उन्हे 15 दिन की धान खरीदी के संबंध में जानकारी दी। तथा उन्हें सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी का लिमिट कम से कम चार हजार कट्टा प्रतिदिन करने का अनुरोध किया साथ ही अब सोसाइटियों से धान उठाव हेतु अविलंब परिवहन शुरू करवाने का भी अनुरोध किया गया ताकि उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रभावित न हो और सोसाइटी को अधिक सुखत का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर से भेंट करने के पश्चात प्रतिनिधिमंडल जिला विपणन अधिकारी और उप पंजीयक के साथ साथ खाद्य अधिकारी से भी मिलकर अवगत कराया। कलेक्टर और विपणन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हम परिवहन करना चालू करेंगे और समिति का लिमिट है उसको बढ़ाया जाएगा धान खरीदी समय सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटने का आश्वासन अधिकारियों के द्वारा दिया गया।

Oplus_16908288

इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, प्रहलाद वर्मा, सोमेश दुबे, सचिव संतोष पुरी कोषाध्यक्ष दोहई वर्मा, प्रबल ठाकुर, भागीरथी साहू ,बिसन साहू, सुंदर यादव अन्य अध्यगण उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news