Thursday, May 21, 2026

चंद्रा मौर्य चौक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 3, घायल सलीम अली ने भी तोड़ा दम

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रा मौर्य चौक पर रेड सिग्नल में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में गंभीर रुप से घायल सलीम अली (35) ने 20 मई की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले तीन दिनों से आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।बताया जा रहा है कि हादसे से महज दो दिन पहले ही सलीम अली के घर बेटी का जन्म हुआ था। उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी, तभी परिवार को इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिली। सलीम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

गौरतलब है कि 17 मई की दोपहर करीब 2:38 बजे चंद्रा मौर्य चौक पर रेड सिग्नल में खड़े बाइक और स्कूटी सवारों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में पहले ही नूर खान (15) और मनोहर कुमार गोनाडे (55) की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार एसी रिपेयरिंग का काम करते थे और किसी कार्य से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार क्रमांक CG-07-BR-0571 को लेकर सागर जायसवाल दुर्ग से रायपुर कीर तेज रफ्तार में जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने रेड सिग्नल तोड़ते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया और रेड
सिग्नल तोड़ते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया और रेड सिग्नल पर खड़े बाइक एवं स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवार कई फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक सागर जायसवाल को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news