Thursday, November 13, 2025

तालाब में मछलियों की मौत जांच के लिए सैंपल लिया

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई निगम के राधिका नगर स्थित दाउबाड़ा तालाब की कुछ मछलियां मरने की घटना सामने आने के बाद निगम द्वारा मत्स्य विभाग की टीम से जांच कराई गई। पानी का सैंपल रायपुर की प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहीं मंगलवार को तालाब की सफाई की गई है। निगम द्वारा छठ महापर्व से पूर्व शहर के 18 तालाबों में पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए ई-बाल जैविक उत्पाद का उपयोग किया गया है। इस पहल का उद्देश्य जल को स्वच्छ बनाना और जलीय जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके बाद हाल ही में राधिका नगर स्थित दाऊ बाड़ा तालाब में कुछ मछलियों के मृत पाए जाने की शिकायत पर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। निगम स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और मत्स्य निरीक्षक हर्षिता साहू ने निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि तालाब में आक्सीजन लेवल कम होने और अमोनिया बढ़ने से मछलियां मरीं। मत्स्य निरीक्षक ने बताया कि ई-बाल पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि यह चूना और लाभदायक बैक्टीरिया का संयोजन है, जो पानी की गुणवत्ता सुधारता है।

निरीक्षण के दौरान पार्षद आदित्य सिंह, अंकित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news