Friday, October 23, 2026

रायपुर के व्यापारी की चंडीगढ़ में मिली लाश

होटल ताज के कमरे में मिला 56 वर्षीय दीपक मित्तल का शव, गए थे मार्कफेड की बैठक में

शराब की खाली बोतल और दवाइयां मिलने से बढ़ा संदेह, साथ दिखी महिला से हो रही पूछताछ

रायपुर : न्यूज़ 36 : राजधानी के कारोबारी और आमासिवनी स्थित संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध संचालक दीपक मित्तल (56 वर्षीय) की चंडीगढ़ के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मार्कफेड की बैठक में शामिल होने गए थे।

बुधवार प्रातः करीब छह बजे होटल ताज के कमरे में बेसुध मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से शराब की खाली बोतल और कुछ दवाइयां मिली हैं। मंगलवार की रात कारोबारी के साथ होटल में देखी गई एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है।

दरवाजा खुला देख कमरे में पहुंचा वेटर

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह होटल का एक वेटर कमरे के सामने से गुजर रहा था। दरवाजा खुला होने पर वह अंदर पहुंचा तो दीपक मित्तल बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। वेटर ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, किंतु कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद होटल प्रबंधन को सूचना दी गई। कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे परंतु डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कमरे में मिली शराब की बोतल और दवाइयां

घटना की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने होटल पहुंचकर जांच की। कमरे से शराब की खाली बोतल और दवाइयां मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में नशे के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news