भिलाई : न्यूज़ 36 : फसल को नुकसान पहुंचाने से मना करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 3(5),324(4), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी नरेंद्र सिंह दादर रोड दीनदयाल आवास योजना हाउसिंग बोर्ड चरोदा भिलाई तीन का रहने वाला है । उसकी जमीन ग्राम ढौर उतई में है जिसका न्यायालय में मामला लंबित है। इसके कारण कस्तूरी बाई, अश्वनी डड़सेना, नरेंद्र सिंह राजपूत तथा उप सरपंच श्यामू द्वारा पूर्व में भी विवाद कर अश्लील गाली गलौज की गई थी। 26 अगस्त की सुबह उप सरपंच श्यामू द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा था जिसे प्रार्थी ने मना किया तो श्यामू ने बोला कि नरेंद्र सिंह राजपूत, अश्वनी एवं कस्तूरी बाई के कहने पर ही उसने ऐसा किया है। यह कहकर वह जान से मारने की धमकी देने लगा था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
