भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई टाउनशिप के सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों एवं भिलाई स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी की आवश्यक बैठक 16 नवंबर 11:00 ज्ञानचंद जैन के कार्यालय में आयोजित की गई है।
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी नए परिपत्र के पांच माह बीत जाने के बाद भी लीज नवीनीकरण हेतु व्यापारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाना और परिपत्र की समय सीमा पुनः दो वर्षों के लिए बढ़ाए जाने का निवेदन इस बैठक का एजेंडा होगा।
ज्ञानचंद जैन का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर जवाब नहीं आने की स्थिति में शहर बंद कर व्यापारियों द्वारा पुनः संघर्ष का शंखनाद किया जाना है। ज्ञानचंद जैन ने शहर के सभी प्रमुख व्यापारियों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों से निवेदन किया है कि इस बैठक में अपनी संस्था की ओर से सुझाव देकर कार्य योजना को आगे बढ़ाने में मदद करें।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
