Monday, November 16, 2026

छठ महापर्व पर घाट-घाट पहुंचे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’, व्रती माताओं-बहनों से लिया आशीर्वाद

भिलाई : न्यूज़ 36 : लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने भिलाई के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने रामनगर, सुपेला, कोहका सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना में सहभागिता की और व्रतियों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान इंद्रजीत सिंह छोटू ने स्वयं दउरा उठाकर रामनगर कैंप-1 तालाब घाट पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्यदेव को विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने प्रदेश एवं शहरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही छठ व्रत कर रही माताओं-बहनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

छठ महापर्व आस्था, तपस्या और सामाजिक एकता का प्रतीक

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, विश्वास, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति और जीवन के आधार सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। व्रती माताओं-बहनों की कठिन तपस्या, नियम-निष्ठा और अटूट श्रद्धा समाज के लिए प्रेरणादायक है। । उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने वाला महापर्व है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें समाज के सभी वर्ग एक साथ मिलकर श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल होते हैं।
अंत में इंद्रजीत सिंह छोटू ने छठी मैया और सूर्यदेव से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा भिलाई सहित पूरा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़े।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news