दुर्ग : न्यूज़ 36 : ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर इसकी आधारशिला रखी। विकास कार्य अंतर्गत कुर्मी भवन में शेड निर्माण कार्य (8 लाख), सीसी रोड निर्माण (13.60 लाख), ओपन जिम कार्य (6 लाख) एवं डोम शेड निर्माण कार्य (9 लाख) किए जाएंगे। इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही विधायक ने सोसाइटी पहुंचकर कल से शुरू होने वाले धानं खरीदी की तैयारी का जानकारी लिया स्थल का निरक्षण किया और समिति प्रबंधक
और सोसाइटी अध्यक्ष आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। सरकार का लक्ष्य है अन्न दाता के जीवन में खुशियां आए और पूरी प्रतिबद्धता के साथ धान का एक एक दाना खरीदेंगे। विधायक चंद्राकर ने कहा कि गांवों की खुशहाली, किसानों की समृद्धि और प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना राज्य सरकार का प्रमुख संकल्प है। विधायक ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सहायता राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को धान की निर्धारित पूरी मात्रा का विक्रय करना अनिवार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान निर्धारित मात्रा से कम धान का विक्रय करता है, तब भी उसे सत्यापित रकबे के आधार पर निर्धारित पात्रता के अनुसार आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
विधायक ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1000 रुपये, कृषक उन्नति योजना के तहत 13,839 रुपये प्रति एकड़ तक की आगान सहायता, ये सब मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रमाण है। डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब, किसान और महिला, सभी के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लिकेश्वर देशमुख, आलबरस सरपंच सैनिक भुवनलाल देशमुख, पुराण देशमुख एवं गब्बर साहू, जनपद सभापति लोमस चंद्राकर, सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अशोक हरमुख, परस साहू, सचिव सरस्वती टंडन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
