Tuesday, June 30, 2026

बुलेट और स्कूटी में टक्कर एक की मौत तीन घायल

अमलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र की घटना

भिलाई : न्यूज़ 36 : काम से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हैं। घटना रविवार देर रात अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि पाहंदा रोड तिराहे पर स्कूटी और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्कूटी सवार सभी युवक सड़क पर गिर गए। स्कूटी में एक किशोर, राहुल व यश शर्मा सवार थे। तीनों रुद्र विहार में मंदिर निर्माण का काम करते हैं। रविवार रात काम खत्म कर रायपुर से उदय विहार की ओर लौट रहे थे। तभी पहंदा सड़क के पास तिराहे पर उनकी स्कूटी की बुलेट से आपस में टक्कर हो गई। हादसे में ब्राह्मण पारा, रायपुर निवासी 24 वर्षीय यश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को वाहन से अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने यश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी पर सवार किशोर और राहुल को भी चोटें आई हैं। जबकि बुलेट चला रहा युवक टिकरापारा रायपुर निवासी शुभम साहू है। जो हादसे में घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लेकर आ गई। मृतक के शव को पीएम के लिए मरचूरी भेज दिया है। जांच में यह सड़क हादसा स्कूटी और बुलेट की टक्कर होना पाया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news