Sunday, December 14, 2025

भिलाई में दशम गुरु के प्रकाश पर्व पर 21 दिसंबर को निकलेगा नगर कीर्तन

तैयारी को ले हुई बैठक, जिम्मेदारियों का किया गया विभाजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : दशम पिंता धन धन श्री गुरु गोविंद सिंघ साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारी को लेकर रविवार 30 नवंबर को बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ समा सेक्टर 6 में गुरुद्वारा के प्रधान सरदार गुरदेव सिंह एवं सिख पंचायत अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल अध्यक्षता में की गई।सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह ने बताया कि बैठक में नगर कीर्तन पर सर्व सहमति बनी की नगर कीर्तन प्रकाश पर्व से एक सप्ताह पहले 21दिसंबर दिन रविवार को सुबह 10:30 बजे गुरुद्वारा बाबा दीप सिंघ शहीदा सुपेला से निकाला जाएगा।

Oplus_16908288

नगर कीर्तन का तय किया रूट

नगर कीर्तन का रूट तय किया गया। जिसमें नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रस्थान करके चंद्रा मौर्या एवं बसंत टॉकीज से पावर हाउस ब्रिज से होते हुए सेक्टर 1 मुर्गा चौक से सेक्टर 3 चौक एवं सेक्टर 5 चौक से होते हुए समाप्ति सेक्टर 6 गुरुद्वारा साहिब में शाम 6:00 से 6:30 बजे होगी। पंच प्यारे साहिबान,, पंज निशान साहिब., पांच कृपाण धारी एवं चौबदार की तैयारी सरदार बलदेव सिंह,, हरपाल सिंह एवं जोगिंदर सिंह जोगी जी को दी गई है।

शहर में बनेंगे कई स्वागतद्वार व गेट

स्वागत द्वार (गेट) के चार गेट की सेवा सिख यूथ सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू द्वारा ली गई एवं तीन गेट गुरुद्वारा सुपेला द्वारा लगाए जाएंगे बाकी एक-एक गेट सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयो द्वारा लगाए जाएंगे। सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटिया गुरुद्वारा गेट की सेवा के लिए सेक्टर 6 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से संपर्क करें।

Oplus_16908288

फूलों वाली गाड़ी के लिए सेवादारों के नाम आमंत्रित

पालकी साहिब पर शब्द कीर्तन के लिए गुरुद्वारों के जथो के नाम श्री गुरु सिंघ सभा गुरु नानक नगर के स्टेज सेक्टरी गुरमेज सिंह सौखी जी को दी गई है। फूलों वाली गाड़ी की सेवा के लिए सेवादार अपना नाम लिखा सकते हैं। नगर कीर्तन में गतके की सेवा भाई अमनदीप सिंह एवं साथियों द्वारा की जाएगी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर 6 द्वारा बैंड पार्टी.. स्कूली बच्चे,, श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी की फोटो वाली गाड़ी,, एवं अन्य सेवाएं उनके द्वारा दी जाएंगी। बैठक में सिख यूथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि नगर कीर्तन में लंगर भी लगाया जायेगा एवं एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।अगली मीटिंग 14 दिसबर दिन रविवार दोपहर 3:00 बजे गुरुद्वारा बाबा दीप सिंघ शहीदा सुपेला में रखी गई है।

Oplus_16908288

बैठक के अंत में गुरुद्वारा सिंघ सभा के महासचिव सौदागर सिंह द्वारा आई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयों एवं अन्य संस्थाओं का धन्यवाद किया। आज की बैठक में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के बलदेव सिंह, तजिंदर सिंह,, जसबीर सिंह सैनी, बलजीन्दर सिंह कलेर, हरपाल सिंह कमल, सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, जसवंत सिंह सैनी कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह,, हरनेक सिंह, निर्मल सिंह, गुरमेज सिंह सोखी, गुरु दर्शन सिंह लांबा, सम्पूर्ण सिंह, दलप्रीत सिंह,, सुखदेव सिंह लाडी, सतवंत सिंह रंधावा. इंद्रजीत सिंह सैनी, बलकार सिंह, तरसेम सिंह, सरुप सिंह, जसवंत सिंह खालसा, बलजीत सिंह, अनूप सिंह, हरपाल सिंह हैप्पी, अजीत सिंह काले, कुलवंत सिंह, त्रिलोचन सिंह सिद्ध, सुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह लाडी., बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह,, स्वर्ण सिंह कोक, गुलविन्दर सिंह, सेवा सिंह, अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह चीमा, निर्मल सिंह रंधावा, मुख्तार सिंह, जसबीर सिंह वेगल, कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह काला, रणजीत सिंह, हरमीत कौर, जसबीर कौर, अमरजीत, ज्योति संधू, विद्या रानी, आर कौर, जी कौर एवं अन्य मेंबर उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news