Sunday, November 15, 2026

उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया बाल दिवस

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर दिया शिक्षा और संस्कार का संदेश

भिलाई : न्यूज़ 36 : फरीद नगर स्थित अल मदद प्ले स्कूल में शनिवार 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
विद्यालय की अध्यक्ष एवं संचालिका अंजुम अली ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में अल मदद सोसाइटी की दूसरी शाखा की सचिव गुलनिशा, रेशमा, अमरीन, सानिया तथा महासचिव कौसर खान का विशेष योगदान रहा। इस दौरान सभी बच्चों को उपहार दिए गए और नाश्ता कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं रोशन, गुलशन, खान और रुखसार प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा सोसाइटी के अन्य सभी सदस्य फरजाना, फरीदा खानम, सीमा बानो, एस. एन. शेख, जमीला, शाकिरुन और शमीम अशरफी भी इस अवसर पर मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news