Sunday, June 21, 2026

CG NEWS : जायसवाल ने नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज का किया स्वागत

रायपुर : भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष युवा सांसद दीपक बैज को काशी विश्वनाथ जी का अंग वस्त्र व रुद्राक्ष की माला के साथ काशी विश्वनाथ का प्रसाद खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ के माटी के लाल को तहेदिल से बधाइयां दीं।

आगे भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने कहा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलने से छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। अपने नवाचार योजनाओं से दीपक बैज ने बस्तर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ को प्रभावित किया है और निश्चित रूप से इस बार 75 पार के आंकड़े को हम छूने जा रहे हैं नवनिर्वाचित माननीय सांसद दीपक बैज जी के नेतृत्व में।

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन के सदस्यों ने हमेशा कांग्रेस पार्टी का सहयोग निस्वार्थ भाव से किया है।
और निश्चित रूप से इस बार 75 पर के आंकड़े को छूने में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मिल का पत्थर साबित होगा।
और मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते विश्वास दिलाता हूं कि हमारे संगठन के प्रत्येक सदस्य जहां भी जरूरत पड़े, जैसे भी जरूरत पड़े हर किसी स्थिति- परिस्थिति में साथ रहेगा। चाहे वह प्रचार- प्रसार के लिए हो चाहे किसी की सहायता के लिए हो।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा राजनीति बदलाव देखने को मिला है। पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में टी एस बाबा सिंहदेव को पद मिला, लगातार हो रहे बदलाव में कुछ ऐसा बदलाव छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद का बदलाव नेशनल कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।

पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को हटाकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बस्तर के युवा, तेज तर्रार नेता, सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दीपक बैज के शैली से राहुल गांधी भी कई बार प्रभावित हो चुके हैं।

राहुल गांधी का युवा नेता बस्तर के सांसद दीपक बैज से पहले से ही अलग लगाव है। अमरजीत भगत का नाम प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नाम उठा था लेकिन अपने बेबाक और श्रेष्ठ, कुशल राजनीति के चलते सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मेदारी मिला।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news