Thursday, April 18, 2024

CG-NEWS : डी.के.एस. रिसर्च सेंटर को स्वतंत्र संस्थान पीजी इंस्टीट्यूट के रूप में किया जाएगा संचालित

रायपुर। डी.के.एस. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर को एक स्वतंत्र संस्थान पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के रूप में संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में स्वशासी संस्था, डी.के.एस. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेन्टर, रायपुर की प्रबंधकारिणी एवं सामान्य सभा की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अधिकारियों को न्यूरोलॉजी एवं अन्य विभागों की कई बीमारियों के पैकेज आयुष्मान में जोड़ने के लिए निर्देशित किया। बैठक डीकेएस चिकित्सालय के बोर्ड रूम में आयोजित की गई। इस दौरान चिकित्सालय के कुशल संचालन के लिये अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने डीकेएस अस्पताल का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रहने के लिए निवास की आवश्यकता को देखते हुये डी.के.एस. परिसर में प्लानिंग कर कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने डी.के.एस. परिसर में स्थित दुकानों को निविदा के माध्यम से किराये पर देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में स्वशासी संस्था के सदस्य विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग आर. प्रसन्ना, संचालक डीकेएस पीजीआई एवं आर सी रायपुर सी.आर. प्रसन्ना, संचालक सी.जी.एम.एस.सी. अभिजीत सिंह, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, अधिष्ठाता मेडिकल कालेज रायपुर डॉ. तृप्ति नागरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी, अस्पताल अधीक्षक एवं एकेडेमिक इंचार्ज डॉ. शिप्रा शर्मा और उप अधीक्षक डॉ. हेमन्त शर्मा उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news