Wednesday, December 21, 2022

CG NEWS : जलाशय के पास पेड़ पर लटकी मिली दो महिलाओं की लाश, इलाके में फैली सनसनी

पखांजूर : पारलकोट खैरकड़ा जलाशय बांध के नीचे पेड़ पर दो महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जलाशय में गाय चराने गए लोगो की नज़र पेड़ पर लटकी हुई महिलाओं पर पड़ी तो खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। पुलिस को खबर मिलते ही पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंची।

पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों महिलाए भोगनभोडिया ग्राम की हैं। लाश की पहचान करने के लिए गांव में खबर की गई तो पेड़ पर लटकी लड़की के नाना ने उसके कपड़ों से उसकी पहचान की। बता दें कि फांसी पर लटकी महिला में एक 17 वर्ष सुनीता उड़के व महिला 36 स वर्षीय सैन्य उइके हैं। ग्रामीणों के बताए न अनुसार ग्राम बोगनभोडिया की तीन का महिलाएं जिसमें दो लड़की थीं 7 अक्टूबर पीवही 02 नंबर में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने गई थी। रात को वापस आते समय देरी हो गई। इसके चलते रात को किसी के कौठार में सो गई।

सुबह उठी तो एक लड़की ने कहा कि घर चलते हैं, इस पर बाकी दोनों ने कहा हम घर नही जाएंगे फांसी लगाएंगे तू भी चल। इस पर लड़की घर चले गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी।पर परिजनों ने बात को गम्भीरता से नही लिया। क्योंकि उनके परिवारों में ऐसे कोई बात नही थी कि जिसकी वजह से कोई आत्महत्या कर ले। बाद में दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले।

आप की राय

क्या सड़क हादसों को रोकने के लिए नियम और सख्त किए जाने चाहिए?
×
Latest news
Related news