Saturday, August 15, 2026

जनगणना 2027 : 40 सवाल तय, आधार से लेकर बैंक खातों तक जानकारी जुटाएंगे

न्यूज़ 36 : गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जनगणना 2027 के लिए घर-घर सर्वेक्षण में पूछे जाने वाले 40 सवालों को अधिसूचित कर दिया। रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जनगणना अधिकारी परिवारों से नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, जीवनसाथी का नाम और राष्ट्रीयता जैसी जानकारी जुटाएंगे।

जनगणना के दौरान धर्म, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अथवा जाति, माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा, अन्य ज्ञात भाषाएं, साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति के साथ शिक्षा संबंधी जानकारी भी जुटाई जाएगी। इसमें शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थिति, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता और अध्ययन की शाखा या विषय से जुड़े सवाल भी शामिल हैं।

इसके अलावा रोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े सवालों में पिछले वर्ष काम करने की स्थिति, व्यवसाय, उद्योग, सेवा, कार्य की प्रकृति और रोजगार की उपलब्धता की जानकारी मांगी जाएगी. महिलाओं से बच्चों की संख्या संबंधी विवरण लिया जाएगा, जबकि बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान तथा प्रवास और स्थायी पते से जुड़ी जानकारी भी जनगणना 2027 के दौरान दर्ज की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news