Tuesday, May 19, 2026

भिलाई में बुजुर्ग दंपति के खाते से केयर टेकर ने निकाली रकम, आरोपिया पर FIR दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपति के बैंक खाते से कथित रूप से रकम निकालकर अमानत में खयानत करने के मामले में एक महिला के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी महिला परिवार के बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए रखी गई थी।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी आशीष शर्मा, निवासी मैत्री नगर रिसाली एवं वर्तमान में मुंबई के गोरेगांव स्थित जेपी मॉर्गन बैंक में फ्रॉड प्रोटेक्शन पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने थाना नेवई पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में पिता के.के. शर्मा की तबीयत खराब रहने के कारण उन्होंने माता-पिता की देखभाल के लिए स्मिता बारगटे निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई को रखा था। शिकायत में बताया गया कि माता-पिता वृद्ध होने और स्वयं मुंबई में रहने के कारण उन्होंने संयुक्त बैंक खाते का एटीएम घर पर रखा था तथा आवश्यकता पड़ने पर पैसे निकालने की जिम्मेदारी स्मिता बारगटे को दी गई थी।

प्रार्थी के अनुसार वर्ष 2025 में उनकी मां कृष्णा शर्मा ने स्मिता बारगटे को 40 हजार रुपये निकालने के लिए कहा था, लेकिन उसने खाते से 50 हजार रुपये निकाले और केवल 40 हजार रुपये ही घर में दिए, जबकि 10 हजार रुपये अपने पास रख लिए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संयुक्त खाते को एक अनाधिकृत मोबाइल नंबर से जोड़कर फोनपे यूपीआई के माध्यम से कई लेनदेन किए गए। इसके अलावा 19 मई 2025 को 20 हजार रुपये की निकासी भी की गई थी।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला उनके पिता के मोबाइल से बैंक संबंधी एसएमएस भी डिलीट कर देती थी ताकि लेनदेन की जानकारी न मिल सके। मामले में नेवई पुलिस ने आरोपी स्मिता बारगटे के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/26 धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news